facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

Delhi Gold Rate: सोने में 50 रुपये की तेजी, चांदी 140 रुपये चढ़ी

Advertisement

सोने का भाव बढ़कर 56,307 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, वहीं, चांदी की कीमत भी 65,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

Last Updated- February 20, 2023 | 6:58 PM IST
Gold

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की बढ़त के साथ 56,307 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,257 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 140 रुपये बढ़कर 65,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 50 रुपये की तेजी के साथ 56,307 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,845 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 21.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि सोमवार को एशियाई कारोबार में अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमत सुबह के निचले स्तर से उबर गईं। उन्होंने कहा, ‘‘निवेशकों की निगाह एफओएमसी के बैठक के ब्योरे और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के भाषण पर होगी।’’

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement