facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

Delhi Gold Rate: सोना 90 रुपये मजबूत, चांदी में 113 रुपये की तेजी

Advertisement

सोने का भाव मजबूत होकर 56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी की कीमत भी 66,083 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

Last Updated- February 22, 2023 | 7:09 PM IST
Gold and Silver Rate today

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 90 रुपये मजबूत होकर 56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 113 रुपये बढ़कर 66,083 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 90 रुपये की तेजी के साथ 56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 21.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘बाजार के आगे के संकेत देने वाले और आगे और ब्याज दर में वृद्धि किये जाने का संकेत देने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे का निवेशकों को इंतजार है। इससे डॉलर सूचकांक में मामूली गिरावट रही और सोने में तेजी देखी गई।’’

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement