facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

फुटवियर पार्क पर विवाद गरमाया

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:02 AM IST

पश्चिम बंगाल में बंताला के पास 50 एकड़ में फुटवियर पार्क प्रोजेक्ट पर विवाद और तेज हो गया है।


कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स टैनर्स असोसिएशन और इस उद्योग से जुड़े इलाके के एक्सपोर्टरों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के लिए कोलकाता लेदर्स असोसिएशन (सीएलसी) के अंदर की जमीन मांगी जा रही है और इस प्रोजेक्ट की पूरी जिम्मेदारी एम एल डालमिया एंड कंपनी (एमएलडी) को सौंप दी गई।

उनके मुताबिक, एम एल डालमिया एंड कंपनी (एमएलडी) बिना किसी से सलाह-मशविरा किए कॉम्प्लेक्स के अंदर पार्क बनाने की योजना पर आगे बढ़ रही है। गौरतलब है कि फुटवियर पार्क प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए छह महीने पहले लेदर एंड फुटवियर पार्क ऑफ कोलकाता (एलएफके) नामक स्पेशल परपज वीइकल (एसपीवी) बनाया गया था।

इस संस्था ने फरवरी में प्रोजेक्ट संबंधी रिपोर्ट को डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज को सौंप दी थी। एसपीवी के अध्यक्ष बी डी भैया के मुताबिक, इस बाबत प्रस्ताव वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय को सौंपा जा चुका है और मंत्रालय से जवाब की प्रतीक्षा की जा रही है। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोट्र्स (पूर्वी जोन) के चेयरमैन ए के चटर्जी ने बताया कि काउंसिल इस प्रोजेक्ट में कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रही है। इस प्रोजेक्ट पर तकरीबन 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

एसपीवी को इस बाबत बुनियादी ढांचा विकास फंड के तहत केंद्र सरकार से सहायता मिलने की उम्मीद है। इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाली कुल राशि का 40 फीसदी या अधिकतम 40 करोड़ रुपये तक मुहैया कराया जा सकता है।

हालांकि चटर्जी ने साफ किया कि अगर इस प्रोजेक्ट के मद्देनजर रोड, बिजली और पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं तैयार करने का काम एमएलडी करती है, तो एलएफपीके या सीएलई को केंद्रीय फंड नहीं मिल सकता। अगर पार्क सीएलसी के अंदर बनता है तो एसपीवी को इसके लिए एमएलडी को शुल्क मुहैया कराना पड़ेगा।

भैया के मुताबिक पार्क के निर्माण के मद्देनजर सरकार, एसपीवी और एमएलडी के बीच समझौता उचित होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो एलएफपीके को सीएलसी के बाहर पार्क का निर्माण करना पड़ेगा।

Advertisement
First Published - May 17, 2008 | 1:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement