facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

कहीं गले की फांस साबित न हो सीमेंट कंपनियों का क्षमता विस्तार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 4:04 AM IST

मंदी की भनक से पहले ही देश की सीमेंट कंपनियों ने अपनी क्षमता विस्तार की जो योजना बनाई थी।


यदि अगले दो साल में उसका 80 फीसदी भी पूरा कर लिया गया तो सीमेंट के भाव और कंपनियों के मुनाफे दोनों खतरे में पड़ जाएंगे। ऐसा इसलिए कि सीमेंट की मांग फिलहाल 8 फीसदी सालाना की दर से ही बढ़ रही है।

इस मुद्दे पर कई कंपनियों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। हालांकि, अधिकांश कंपनियों ने स्वीकार किया कि कई तरह के करों के लगने से मुनाफे में कमी तो बाद में होगी। जबकि इससे पहले ही सीमेंट कंपनियों का मुनाफा लागत बढ़ने की वजह से घट गया है।

बिनानी सीमेंट्स के प्रबंध निदेशक विनोद जुनेजा ने बताया कि फिलहाल ईबीआईटीडीए (कई तरह के करों का समग्र पैकेज) मार्जिन 32 से 33 फीसदी के बीच है। यदि 50 किलोग्राम की बोरी की औसत कीमत 225 रुपये रही तो यह मार्जिन घटकर 20 से 25 फीसदी तक जा सकती है।

वित्तीय वर्ष 2008 के खत्म होते-होते देश की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता करीब 17.57 करोड़ टन की है जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 86 लाख टन ज्यादा है। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2009 के दौरान सीमेंट कंपनियों की उत्पादन क्षमता में 4.64 करोड़ टन का इजाफा हो जाएगा जबकि 2010 में इनकी उत्पादन क्षमता करीब 4 करोड़ टन बढ़ जाएगी।

इतना तो छोड़िए यदि इन कंपनियों की उत्पादन क्षमता में प्रस्तावित 8.65 करोड़ टन के विस्तार का 80 फीसदी भी जुड़ गया तो अगले दो साल में उत्पादन में कुल 6.92 करोड़ टन का इजाफा हो जाएगा।

इसके विपरीत, पिछले पांच सालों में देश में सीमेंट मांग की विकास दर करीब 8.8 फीसदी रही है। इस तरह मांग की तुलना में सीमेंट उत्पादन की क्षमता में वृद्धि काफी अधिक रही है। आर्थिक मंदी के चलते वित्तीय वर्ष 2008-09 की पहली तिमाही में सीमेंट की मांग पिछले साल की समान अवधि में 10.8 फीसदी की तुलना में घटकर महज 8.8 फीसदी रह गई है।

जुनेजा ने बताया कि 60 से 65 फीसदी सीमेंट की खपत हाउसिंग सेक्टर में होती है जबकि मौजूदा मंदी ने सबसे ज्यादा इसी क्षेत्र को प्रभावित किया है।

Advertisement
First Published - November 18, 2008 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement