facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

करवा चौथ पर बाजारों में रौनक

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:42 AM IST

त्योहारी मौसम होने के बावजूद बाजार में खरीदारों की बेरुखी का सामना कर रहे दुकानदारों को करवा चौथा ने मुस्कुराने का एक अच्छा मौका दे दिया।


करवा चौथ के एक दिन पहले महिलाओं ने सजने संवरने के लिए चूडी बाजार, ब्यूटी पार्लर और कपड़े की दुकानों की रौनक बढ़ा दी। इसके अलावा पति गिफ्ट खरीदने के लिए  ज्वेलरी की दुकानों में भी पहुंचे और मंदी के इस दौर में कारोबारियों के चेहरे दमक उठे।

पति की लम्बी उम्र के लिए विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला व्रत करवा चौथ भी आधुनिकता और बाजारवाद की गिरफ्त में दिखाई देने लगा है। हर साल कार्तिक माह की चतुर्थी को सादगी के साथ मनाए जाने वाले इस त्योहार का अब बाजार भी हो गया है।

पिछले पांच सालों से ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली शालिनी बताती हैं कि पहले की अपेक्षा अब पार्लर में इस दिन ज्यादा काम रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए करवा चौथा के दिन अलग रेट रखे जाने लगे है। आईब्रो, फेशियल, मसाज और मेंहदी के अलावा अलग लुक के लिए महिलाएं पहले से ही ब्यूटीशियन की बुकिंग करवा लेती हैं।

आम दिनों में मेंहदी के लिए 30 रुपये से 50 रुपये तक चार्ज किये जाते हैं जबकि इस दिन रेट 100 रुपये से 200 रुपये तक हो जाते हैं। इसका कारण ग्राहकों की अधिक संख्या और अलग तरह की उनकी मांग होती है।

चूड़ी बाजार में चूड़ियों की मांग को देखते हुए, मुंबई में चूड़ी का कारोबार करने वाले लोग इस दिन के लिए विशेष रूप से बाहर से भी चूड़ी पहनाने वाली महिलाओं को बुलाते हैं क्योंकि दुकान में जमा हुई भीड़ को संभालने के लिए उनकी जरूरत होती है। इसलिए करवा चौथ पर एक सप्ताह के लिए अतिरिक्त लोगों को काम भी मिल जाता है।

Advertisement
First Published - October 17, 2008 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement