facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर मानसून से बढ़ेगी महंगाई? जानिए ₹28 लाख करोड़ की खेती पर क्यों मंडरा रहा है बड़ा खतराकुल ऑनलाइन धोखाधड़ी में 74% मामले सिर्फ कार्ड और इंटरनेट के; डिजिटल फ्रॉड से खुद को ऐसे रखें सुरक्षितRBI के यू-टर्न से Tata Sons को मिल सकती है बड़ी राहत, क्या टलेगी अनिवार्य लिस्टिंग?FASTag यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! सिर्फ ₹350 में मिलेगा टोल प्लाजा से अनलिमिटेड आवागमन, चेक करें डीटेलITR Filing: TDS चालान में चुन लिया गलत फाइनेंशियल ईयर? घबराएं नहीं, ऐसे आसानी से करें सुधारSIP: कितने साल करें निवेश? लार्ज, मिड या स्माल कैप- कहां पैसा लगाना बेहतर? 28 साल के डेटा से मिले 4 बड़े जवाबअब बच्चे जानेंगे Emergency का इतिहास, NCERT ने स्कूल सिलेबस में जोड़ा नया अध्यायहैदराबाद ने मारी बाजी, होम सप्लाई में बना दूसरा बड़ा मार्केट, मकानों की बिक्री बढ़ीभारत पर Amazon का बड़ा दांव! AI और क्लाउड इंफ्रा में ₹1.23 लाख करोड़ का नया निवेश2004 के बाद नियुक्त अनुकंपा कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन (OPS) का फायदा? जानें पूरा मामला

रियल एस्टेट की चपेट में बासमती के खेत

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:41 PM IST

पंजाब और हरियाणा में रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतों ने बासमती चावल के उत्पादन पर काफी बुरा असर डाला है।


इन राज्यों का हाल यह है कि पिछले कुछ समय में यहां जमीन की कीमत में कई गुणा बढाेतरी हुई है, जिसके चलते यहां के किसान अपने खेतों में बासमती उगाने की बजाए इसे प्रॉपर्टी डीलर के हाथों बेच रहे हैं। दुनिया के एक शीर्ष बासमती चावल निर्यातक लंदन की टिल्डा राइसलैंड ने एक रपट में यह जानकारी दी है। 


इस फर्म के अनुसार, जो किसान अपनी जमीन नहीं बेच रहे हैं उसकी वजह उनकी बढ़ी अपेक्षाएं हैं। वे चाहते हैं कि उन्हें मौजूदा मिल रही कीमत से अधिक कीमत मिले। टिल्डा राइसलैंड ने अपनी इस रपट में बताया है कि पिछले साल भर के दौरान बासमती चावल की थोक कीमत में लगभग 100 फीसदी की वृद्धि हुई है।


इसका कारण बासमती की बढ़ती मांग और घटता उत्पादन है। इस फर्म के अनुसार, इस वजह से यूरोपीय संघ को डिलीवर होने वाले पुरानी बासमती चावल की कीमत पिछले साल भर में दोगुनी हो गई है। टिल्डा के अनुसार इस साल बासमती की कीमत में गिरावट आने के आसार हैं। इसे उम्मीद है कि साल 2030 तक बासमती की मांग में 50 फीसदी की तेजी आएगी।


उसने अपनी रपट में बताया है कि चूंकि दुनिया की कुल 6.6 अरब आबादी में से आधी चावल पर निर्भर करती है लिहाजा अगले दो दशकों में इसकी मांग 50 फीसदी से बढ़ जाएगी। इस साल बासमती चावल की मांग 42.4 करोड़ टन से अधिक नहीं होने का दावा करते हुए इस फर्म ने कहा कि फिलहाल चावल का भंडार पिछले 30 सालों के न्यूनतम स्तर पर मौजूद है।


बासमती का उत्पादन चावल की दूसरी किस्मों से कम होने की बात करते हुए इसका कहना है कि बासमती की बेहतर किस्मों का विकास किया जा रहा है, पर इसमें अभी समय लगेगा। लंबे पौधे की वजह से इसे पहुंचने वाले नुकसान की बात करते हुए रपट में कहा गया है कि इस वजह से इसके किसान दूसरी किस्मों की ओर मुड़ रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 9, 2008 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement