facebookmetapixel
Advertisement
25% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग! फिर 10% तक फिसला दीपा ज्वेलर्स का शेयर, चेक करें ताजा भावप्रासोल केमिकल्स आईपीओ आज से खुला, ₹55 का GMP; 8% लिस्टिंग गेन का अनुमान, जानिए निवेश करना चाहिए या नहीं₹1.1 लाख करोड़ की डिफेंस खरीद से चमकेंगे घरेलू कंपनियों के शेयर? ब्रोकरेज को 29% तक तेजी की उम्मीदशॉर्ट कवरिंग के चलते सोना ₹544 चढ़ा, चांदी में भी ₹993 का उछालGDP में ₹41 लाख करोड़ की कटौती, लेकिन फाइनेंस-रियल्टी में जुड़े ₹13.6 लाख करोड़; आखिर क्या बदल रहा?LAC पर अचानक बढ़ी हलचल, भारत-चीन के सैन्य अफसर मिले; क्या सीमा पर तनाव ने बढ़ाई चिंता? जानिए बैठक की बड़ी वजहचांद पर फिर अमेरिका का मिशन! भारत को साथ लाने की तैयारी, मून बेस में ISRO को मिला बड़ा न्योतामध्य प्रदेश में निवेश की बड़ी तैयारी! रूस, इथियोपिया और यूएई के निवेशकों पर मोहन यादव की नजरईरान-अमेरिका तनाव के बाद भी $100 से नीचे ब्रेंट क्रूड, जानिए क्या है वजहएफपीआई के लिए बदले नियम, सरकारी बॉन्ड में निवेश पर अब नहीं देना होगा निवेशक समूह का ब्योरा

राष्ट्रपति का अभिभाषण : ऊंची दर पर रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:51 AM IST

लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुए अंतिम संसद सत्र की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत की विकास दर ऊंची रहने का अनुमान है।
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी नीतियों की वजह से ऐसा संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल के दौरान हमारी आर्थिक विकास दर 8.9 फीसदी से अधिक रही, जबकि पिछले तीन साल में तो यह विकास दर नौ फीसदी से भी अधिक रही है।
राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक मंदी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है लेकिन सरकार ने दो विशिष्ट पैकेजों के जरिए राहत देने की कोशिश की है।
पहला पैकेज पिछले साल दिसंबर में और दूसरा पैकेज इस साल जनवरी में दिया गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2009 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद  (जीडीपी) की विकास दर 7.1 फीसदी रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 12, 2009 | 2:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement