facebookmetapixel
Advertisement
PM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!₹590 करोड़ का झटका! IDFC First Bank में बड़ा फ्रॉड, शेयर 20% टूटाAirtel का मास्टरस्ट्रोक: ₹20,000 करोड़ के निवेश के साथ डिजिटल लेंडिंग बाजार में मचाएगी तहलकासेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की चमक पड़ी फीकी, जनवरी में निवेश 88% गिरा; अब निवेशक क्या करें?SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेत

बजट में Capex पर जोर, वित्त मंत्री ने कहा- पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए Real GDP से तेज बढ़ रहा पूंजीगत खर्च

Advertisement

वित्त मंत्री ने कहा, ‘पूंजीगत व्यय से रोजगार भी सृजित होते हैं। यह एक ऐसा निश्चित तरीका है जिसे विश्व भर में अल्पावधि में परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनाया जाता है।’

Last Updated- February 08, 2024 | 10:15 PM IST
भारत में पूंजीगत व्यय की संभावनाएं बेहतर- वित्त मंत्रालय, Capital expenditure prospects in India are better - Finance Ministry

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के अंतरिम बजट में पूंजीगत खर्च (capex) और आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बरकरार रखने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए पूंजीगत खर्च वास्तविक जीडीपी वृद्धि की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है।

अंतरिम बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ‘पूंजीगत व्यय पर ध्यान देने के साथ पिछले 3-4 साल में हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारा ऋण प्रबंधन ऐसा हो कि 2021 में तय राजकोषीय घाटे के लक्ष्य की राह पर चलते रहें।’

वित्त मंत्री ने कहा, ‘पूंजीगत व्यय से रोजगार भी सृजित होते हैं। यह एक ऐसा निश्चित तरीका है जिसे विश्व भर में अल्पावधि में परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनाया जाता है।’

उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतरिम बजट में 2023-24 के बजट संबंधी संशोधित अनुमान की तुलना में पूंजीगत व्यय में 17 प्रतिशत की वृद्धि की है।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement