facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

Budget 2025: निर्यात बाधा दूर करने की कवायद निर्यात संवर्द्धन मिशन की घोषणा

Advertisement

इसका मकसद ऐसे समय में भारत के निर्यात की प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है जब वैश्विक स्तर पर संरक्षणवाद और अनिश्चितता बढ़ रही है।

Last Updated- February 01, 2025 | 11:59 PM IST
GTRI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2,250 करोड़ रुपये का आवंटन करते हुए निर्यात संवर्द्धन मिशन के शुरुआत की घोषणा की। इसका मकसद ऐसे समय में भारत के निर्यात की प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है जब वैश्विक स्तर पर संरक्षणवाद और अनिश्चितता बढ़ रही है। मिशन के तहत वाणिज्य विभाग, सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) के साथ वित्त मंत्रालय विभिन्न सेक्टरों के लिए निर्यात लक्ष्य तय करेंगे। विदेशी बाजारों में गैर शुल्क बाधाओं से निपटने के लिए एमएसएमई को समर्थन करने के उपाय भी किए जाएंगे।

विदेशी बाजारों में गैर शुल्क बाधाओं से निपटने के लिए एमएसएमई को समर्थन देने के कदम ऐसे समय में उठाए जा रहे हैं, जब भारत के निर्यातक यूरोपीय संघ (ईयू) की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी गैर शुल्क उपायों को लागू करने से प्रभावित हुए हैं। इन उपायों में कार्बन बॉर्डर अडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) और ईयू डीफॉरेस्टेशन रेगुलेशन (ईयूडीआर) शामिल हैं।

2025-26 के बजट में सीतारमण ने कहा, ‘हम निर्यात संवर्द्धन मिशन स्थापित करेंगे। इसमें मंत्रालय और सेक्टर के स्तर पर लक्ष्य तय होंगे। इसका संचालन वाणिज्य, एमएसएमई और वित्त मंत्रालय मिल जुलकर करेंगे। यह निर्यात ऋण तक आसान पहुंच, सीमा पार से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के साथ विदेशी बाजारों में गैर शुल्क बाधाओं से एमएसएमई को निपटने में मदद करेगा।’

चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों के दौरान भारत ने 321.37 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया है जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 1.6 प्रतिशत ज्यादा है। वाणिज्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि अगर सेवा को भी शामिल कर लें तो निर्यात 6 प्रतिशत बढ़कर 602.64 अरब डॉलर हो गया है। सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के दौरान 800 अरब डॉलर की वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात का है।

दिलचस्प है कि वाणिज्य विभाग और निर्यातकों के अनुरोध के बावजूद वित्त मंत्रालय ने निर्यातकों के लिए इंटरेस्ट इक्वलाइजेशन स्कीम (आईईएस) की अवधि नहीं बढ़ाई है, जिसका लक्ष्य खासकर एमएसएमई को लाभ पहुंचाना था। बजट दस्तावेज के मुताबिक योजना के लिए संशोधित अनुमान 2,250 करोड़ रुपये है। मार्केट एक्सेस इनीशिएटिव (एमएआई) योजना का आवंटन भी खत्म कर दिया गया है।

सीतारमण ने आगे कहा कि मेक इन इंडिया पहल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन स्थापित करेगी जिसमें लघु, मझोले और बड़े उद्योग शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्रालयों और राज्यों के लिए नीतिगत समर्थन, लागू करने के खाके, प्रशासन और निगरानी ढांचा मुहैया कराकर इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement