facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलानबैंक कर्ज के साथ सीपी बाजार में भी तेजी, पहली तिमाही में कंपनियों ने जुटाए ₹5.37 लाख करोड़ ₹1 लाख करोड़ का कल्याणी पारिवारिक विवाद अब मध्यस्थता से सुलझेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

Budget 2024: इंडेक्सेशन समाप्त करने का रियल एस्टेट सेक्टर पर ज्यादा असर नहीं; डेवलपर्स, कंसल्टेंट ने बताई वजह

Advertisement

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में संपत्ति बिक्री पर इंडेक्सेशन का लाभ समाप्त करने का ऐलान किया था और एलटीसीजी दर 20 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया था। बाद में स्पष्ट किया कि...

Last Updated- July 24, 2024 | 11:17 PM IST
Suraj Estate Developers raised Rs 343 crore by issuing shares, warrants for business expansion सूरज एस्टेट डेवलपर्स ने कारोबार विस्तार के लिए शेयर, वॉरंट जारी कर 343 करोड़ रुपये जुटाए

संपत्ति बिक्री पर लंबी अवधि के पूंजीगत लाभ की गणना के समय मिलने वाले इंडेक्सेशन का लाभ समाप्त कर दिए जाने का लंबी अवधि में रियल एस्टेट क्षेत्र में मांग व कीमतों पर शायद बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बिजनेस स्टैंडर्ड को दस डेवलपर्स व कंसल्टेंट से मिली राय के विश्लेषण से यह पता चलता है। लेकिन यह ऊंची कीमत वाली संपत्ति पर असर डालेगा, जिसकी मांग घट सकती है।

मंगलवार को वित्त मंत्री ने बजट भाषण में संपत्ति बिक्री पर इंडेक्सेशन का लाभ समाप्त करने का ऐलान किया था और एलटीसीजी दर 20 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया था। मंत्रालय ने बाद में स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल 2001 से पहले खरीदी गई सपत्ति पर इंडेक्सेशन का लाभ मिलता रहेगा।

रेमंड रियल्टी के मुख्य कार्याधिकारी हरमोहन साहनी ने कहा, हमें वास्तविक ग्राहक से बिक्री पर किसी तरह का असर नहीं दिखता। उन्होंने कहा, निवेशक अंतत: उत्साहित होंगे क्योंकि यह सभी परिसंपत्ति वर्गों के बीच एकसमान अवसर सृजित करेगा। साथ ही संपत्ति की कीमतें स्थिर रहने के साथ-साथ मजबूत रह सकती हैं।

अजमेरा रियल्टी ऐंड इन्फ्रा इंडिया लिमिटेड के निदेशक देवल अजमेरा ने कहा, ये बदलाव रियल्टी क्षेत्र के लिए सकारात्मक हैं और इशका जुड़ाव अन्य परिसंपत्ति वर्ग मसलन इक्विटी, सोना आदि से हो जाएगा। उन्होंने कहा, यह समायोजन रियल एस्टेट को लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से और आकर्षक बना सकता है।

प्रेस्टीज ग्रुप के कार्यकारी निदेशक व सीईओ स्वरूष अनीश ने कहा, यह कम अंतराल में संपत्ति को अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित करेगा और नए रियल एस्टेट की मांग में मजबूती लाएगा। ग्रांट थॉर्नटन की पार्टनर शाबला शिंडा ने कहा, एलटीसीजी की दर घटाकर 12.5 फीसदी किए जाने से कर लागत में बढ़ोतरी कम करती है जो तब होता जब इंडेक्सेशन का लाभ नहीं मिलता।

उन्होंने कहा, साल 2001 से अब तक कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स औसतन करीब 6 फीसदी रहा है और कर की दर में गिरावट से निवेशक को 9 साल के बराबर फायदा मिलेगा। साथ ही अगर निवेशक 9 साल से कम समय तक संपत्ति अपने पास रखता है तो वह बेहतर स्थिति में होगा। इसे देखते हुए लगता है कि मांग पर शायद बहुत असर नहीं होगा।

सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया के संस्थापक व चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने भी इस कदम का स्वागत किया और कहा कि यह कर ढांचे के सरलीकरण के लिए किया गया है।

मंगलवार को इसकी घोषणा के बाद ज्यादातर रियल्टी शेयर टूट गए थे। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.29 फीसदी टूटा था। बुधवार को हालांकि यह 0.78 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। जेनिका वेंचर्स के संस्थापक व सीईओ अभिषेक राज ने कहा कि भारत में आवास की मांग व कीमतों में थोड़ी नरमी आ सकती है।

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement