बजट

Budget 2023 : सिगरेट पर बढ़ा टैक्स, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शंस

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- February 01, 2023 | 3:10 PM IST

बजट 2023 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाने घोषणा कर दी। इस घोषणा के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सिगरेट कंपनियों के शेयर पांच प्रतिशत तक टूट गए।

सरकार ने अपने इस कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट में हर सेक्टर को खुश करने की कोशिश की है। इनकम की सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है। मोबाइल-टीवी सस्ते तो सिगरेट महंगी हो गई है। इसके अलावा भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

बजट के साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। ट्विटर पर #Budget2023, #MiddleClass, #IncomeTax, #NewTaxRegime जैसे हैशटैग ट्रेंड में हो रहे हैं।

लोगों को सबसे अधिक खुशी इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने पर हुई है। वहीं सिगरेट महंगी होने पर भी लोगों के रिएक्शंस देखने लायक है।

 

सिगरेट महंगी होने पर सोशल मीडिया रिएक्शन

सह लेंगे थोड़ा

 

सीतारमण ने अपने बजट अभिभाषण के दौरान सिगरेट पर लगने वाले टैक्स को 16 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर ‘मीम्स’ की सुनामी आ गई है। लोग अलग-अलग तरीकों से सिगरेट के महंगा होनी की जानकारी साझा कर रहे हैं।कबीर सिंह लोकसभा जाते हुए

 

First Published : February 1, 2023 | 3:01 PM IST