facebookmetapixel
Advertisement
Mission $1 Trillion: योगी आदित्यनाथ विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर-जापान रवानारूसी तेल पर कड़े प्रतिबंधों का असर: क्या सऊदी अरब फिर बनेगा भारत का नंबर वन सप्लायर?Credit Card New Rules: 1 अप्रैल से बदलेगा क्रेडिट कार्ड गेम, जानिए 5 नए इनकम टैक्स नियमइस हफ्ते ट्रंप के टैरिफ वॉर और GDP आंकड़ों के बीच शेयर बाजार में मचेगी हलचल, निवेशक रहें सावधान!यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंडNRI बेटा विदेश में, मां अस्पताल में… क्लेम प्रक्रिया कैसे बनती है चुनौती

भारत में EV प्लांट लगाएगी Tesla, देश में सेल और एक्सपोर्ट बढ़ाने को बकरार

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 8:15 PM IST
Tesla CEO Elon Musk

टेस्ला इंक ने घरेलू बिक्री और निर्यात के लिए भारत में एक प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। आज कल टेस्ला के अधिकारी भारत दौरे पर हैं और उन्होंने यह बात भारतीय अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कही है। वैसे कंपनी ने इस दौरान आयात टैक्स को घटाने की कोई बात नहीं की। टेस्ला के वरिष्ठ अधिकारी इस सप्ताह भारत में हैं, ताकि सरकार से मिल कर टेस्ला कार पुर्जों की स्थानीय सोर्सिंग और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा सके।

गौर करने वाली बात है कि पिछले साल जब सरकार ने टेस्ला कार पर इंपोर्ट टैक्स कम नहीं किया, तो उन्होंने भारत में अपनी कार बेचने के प्लान को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उनके सीईओ ने उनके प्रोडक्ट पर भारत के इंपोर्ट टैक्स को दुनिया में सबसे ज्यादा बताया था। बहरहाल, अब एक साल के बाद फिर से कंपनी देश में अपनी सेल शुरू करने की कोशिश में है।

मोदी सरकार चाहती है कि टेस्ला कार भारत में बनाए जाने वाले कल पुर्जों का इस्तेमाल करके अपनी कार बनाए ताकि देश के मेक इन इंडिया कैंपेन को बल मिल सके। वैसे भारत को अपना बेस बनाना टेस्ला के लिए फायदे का सौदा है क्योंकि वे पहले से ही चीन के इतर दूसरी बाजार की तलाश में हैं। वजह अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती टेंशन है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 8:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement