ऑटोमोबाइल

घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून में तीन प्रतिशत बढ़ी, टू-व्हीलर सेल्स में 21% का उछाल: SIAM

SIAM द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 16,14,154 इकाई हो गई, जबकि जून 2023 में यह 13,30,826 इकाई थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 12, 2024 | 2:14 PM IST

भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 3,37,757 इकाई हो गई। मोटर वाहन उद्योग के संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जून 2023 में यात्री वाहन (पीवी) की थोक बिक्री 3,27,788 इकाई रही थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 16,14,154 इकाई हो गई, जबकि जून 2023 में यह 13,30,826 इकाई थी। तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले साल जून में 12 प्रतिशत बढ़कर 59,544 इकाई हो गई। जून 2023 में यह 53,025 इकाई थी।

First Published : July 12, 2024 | 1:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)