facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा: 22 नाविक लापता, खोज में दो चीनी जहाज भी शामिलस्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से दवाओं की मांग बढ़ी, एंटीवायरल बिक्री में 25.5 फीसदी उछालउदारीकरण के 35 साल: कैसे निजी निवेश और PPP ने बदली भारत के बुनियादी ढांचे की तस्वीरमॉनसून सत्र में संसद का कामकाज सबसे कम, लोकसभा में सिर्फ 15 फीसदी समय हुआ कामब्रिक्स से पहले भारत का बड़ा कूटनीतिक अभियान, पीएम मोदी समेत कई मंत्री विदेश दौरे परभारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेत, डोभाल और वांग यी के बीच सीमा मुद्दे पर बातचीतद​क्षिण के राज्य बना रहे ऐसी नीतियां, ताकि गूंज सकें और अ​धिक किलकारियांईरान युद्ध की तपिश से एनआरआई का भारत के लग्जरी घरों पर बढ़ा दांव, प्रीमियम मकानों की मांग तेजखतरनाक कीटनाशक कार्बोसल्फान पर रोक की तैयारी, सरकार ने रखा प्रतिबंध का प्रस्तावऑडिटर नियमों में बड़ा बदलाव संभव, कूलिंग-ऑफ अवधि 3 साल से घटकर 1 साल होगी

Automobile Industry: वाहन खरीद पर पड़ेगा महंगाई का ग्रहण!

Advertisement

वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में ब्याज दर और महंगाई का पड़ सकता है दबाव

Last Updated- April 08, 2024 | 10:42 PM IST
Vehicle

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का उधारी दर 6.5 प्रतिशत के स्तर पर बरकरार रखने का फैसला सभी वाहनों, खास तौर पर शुरुआती स्तर वाले वाहनों की खुदरा बिक्री पर बुरा असर डालेगा क्योंकि ये खरीदार मूल्य के प्रति काफी ज्यादा संवेदनशील होते हैं।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मार्च की मासिक खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी। फाडा ने कहा कि दरों में राहत न मिलने और महंगाई का रुझान जारी रहने से संभावित खरीदारों को हिचक होती है।

फाडा ने कहा ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) ने भी कहा है कि शहरी भारतीयों के बीच उपभोक्ता धारणा में खासी गिरावट की वजह से वाहन क्षेत्र को कुछ अलग चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। शहरी आय वर्ग के भीतर वैकल्पिक खर्च में संयम के कारण यह गिरावट उद्योग के परिदृश्य को लेकर जटिलता में इजाफा करती है।’

वाहन डीलरों का मानना है कि आगामी चुनावों के साथ ये चुनौतियां उद्योग पर असर डालेंगी, जिससे संभावित रूप से सभी श्रेणियों की वाहन बिक्री पर अंकुश लगेगा। वित्त वर्ष 25 के परिदृश्य को लेकर फाडा को लगता है कि वाहन उद्योग आशावाद और चुनौतियों के के बीच विकास के लिए तैयार है।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि सरकार की अनुकूल नीतियों के साथ-साथ सरकारी खर्च में इजाफा और बेहतर मॉनसून से इस साल ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

मार्च में 3.4 प्रतिशत बढ़ी वाहनों की खुदरा बिक्री

मार्च 2024 के दौरान देश के खुदरा वाहन बिक्री क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में 3.14 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई। दोपहिया और तिपहिया श्रेणी में क्रमशः पांच प्रतिशत और 17 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जबकि यात्री वाहन, ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहनों को क्रमशः छह प्रतिशत, तीन प्रतिशत और छह प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा।

सिंघानिया ने कहा कि 31 मार्च को फेम-2 सब्सिडी खत्म होने की वजह से मार्च में ईवी की बिक्री में बढ़ोतरी के साथ दोपहिया वाहनों ने लचीलापन दिखाया। इससे ईवी दोपहिया की बाजार हिस्सेदारी में खासा इजाफा हुआ और यह बढ़कर 9.12 प्रतिशत हो गई। मार्च में तिपहिया वाहनों ने अच्छा प्रदर्शन किया और खुदरा बिक्री 1,05,222 वाहनों के साथ अब तक के शीर्ष स्तर पर पहुंच गई।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement