व्यापार के लिए टूटेंगी सीमाओं की दीवार
अलग हुए परिवारों को मिलाने का सिलसिला 57 साल बाद फिर से चालू होने के बीच श्रीनगर मुजफ्फराबाद सड़क भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पारीय व्यापार के लिए खोली जाएगी। दोनों शहरों के बीच की बस सेवा कारवां ए अमन शुरू हुए आज तीन साल हो गए। नियंत्रण रेखा के आरपार व्यापार तीन साल […]
भारत में 6 लाख चिकित्सकों की जरूरत
योजना आयोग ने सलाह दी है कि चिकित्सा शिक्षा के लिए निजी क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जिससे देश में 6 लाख चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जा सके। योजना आयोग के सदस्य अनवारुल होदा की अध्यक्षता में बनी समिति ने देश में चिकित्सा क्षेत्र की दयनीय दशा का हवाला देते हुए कहा […]
सीआरआर कम करके रोकें महंगाई
भारत को मुद्रास्फीति पर नियंत्रण करने के लिए ब्याज दरों को बढाने के बदले बैंक के पास जमा राशियों की सीमा (सीआरआर) को कम करना चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर बिमल जालान ने एक इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुसीबत की घड़ी में ब्याज दरों के बदले […]
ढेरों हैं ब्लैकबेरी के खतरे
ब्लैकबेरी सेवाओं के संबंध में उठे सुरक्षा विवादों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने आगाह किया कि यदि प्रभावी कंटेंट निगरानी तंत्र न हो तो राष्ट्रविरोधी तत्वों के लिए इस प्रौद्योगिकी का उपयोग आसान हो जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में एक रपट सौंपी है जिसमें कहा गया है कि कुछ आतंकवादी संगठन और […]
मोबाइल सेवा के विस्तार से अनुभवी दूरसंचार कर्मियों की भारी कमी की आशंका
स्पेक्ट्रम की कमी ही दूरसंचार उद्योग की परेशानी का सबब नहीं है। सरकार 10 से अधिक कंपनियों को 120 नए लाइसेंस जारी करने जा रही है। लेकिन दूरसंचार कंपनियां अगले 12 से 18 महीने में प्रतिभाओं की भारी कमी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। दूरसंचार क्षेत्र के मानव संसाधन विशेषज्ञ मानते हैं कि बेहतर […]
ग्राहक बोले ‘मोहे न भाए तोरी कार पुरानी’
हर महीने की एक तारीख को नई यात्री कारों की बिक्री में जोरदार उछाल के आंकड़े आते हैं लेकिन अगर बात पुरानी कारों की की जाए तो पूरा का पूरा महीना गुजर जाता है और इन गाड़ियों को मुश्किल से ही खरीदार नसीब होते हैं। नवाबों की नगरी लखनऊ में पुरानी कार के बाजार को […]
उत्तर प्रदेश के गन्ना निगम की हालत पतली
इस हकीकत के बावजूद कि उत्तर प्रदेश गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, वहां के दो बड़े निगम (गन्ना बीज एवं विकास) वर्षों से नींद की खुमारी में हैं। इन निगमों की स्थापना किसानों और उत्पादकों को सस्ते दर पर बीज मुहैया कराने के लिए 1975 में की गई थी। इसके अलावा निगम का […]
250 नई बसें खरीदेगा हिमाचल परिवहन
हिमाचल प्रदेश रोडवेज ने अपनी स्थिति बेहतर करने और अच्छी सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से 250 नई बसें खरीदने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हरियाणा पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) इन बसों की खरीद मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही करेगी। इस बाबत मंगलवार से निगम के उच्च अधिकारियों और टाटा मोटर्स सहित […]
पुरुलिया में बनकर तैयार है अनोखा बिजली संयंत्र
पुरुलिया पंपड स्टोरेज प्रोजेक्ट (पीएसपीपी) कम मांग की अवधि में सस्ती बिजली का इस्तेमाल करके देश में बिजली की कमी को कम करने के लिए तैयार है। देश में अपनी तरह के सबसे बड़ी इस परियोजना की कुल क्षमता 900 मेगावाट है। इस संयंत्र के शुरू होने से पुरुलिया में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा […]
जम्मू और कश्मीर में बंदी के कगार पर पहुंचीं 2,500 से अधिक इकाइयां
जम्मू और कश्मीर में करीब 2500 छोटी औद्योगिक इकाइयां बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसकी वजह केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्र उत्पाद कर छूट को वापस लेना है। केन्द्र सरकार के फैसले को कंपनियों के लिए मौत का वारंट बताते हुए फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज जम्मू के अध्यक्ष अनिल सूरी ने बताया कि राज्य के […]
