हिमाचल में दवा बनाई, गुजरात में मुश्किल आई
जिन दवा कंपनियों की हिमाचल प्रदेश में उत्पादन इकाइयां हैं, गुजरात में उनकी सेहत ठीकठाक नहीं दिख रही हैं। गुजरात सरकार ने इन कंपनियों के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है। मामला कुछ इस तरह है कि इन कंपनियों की हिमाचल प्रदेश के बद्दी में उत्पादन इकाइयां हैं। इन कंपनियों पर आरोप है कि बद्दी […]
बिहार में फाइबरवाला सीमेंट
फाइबर शक्ति सीमेंट लिमिटेड ने बिहार के बाजार में फाइबरयुक्त सीमेंट लांच करने का निर्णय लिया है। 25 मई से फाइबर शक्ति सीमेंट राज्य के उपभोक्ता बाजार में उपलब्ध होने जा रहा है। कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रदीप भारती ने बताया कि वैसे लगभग पांच सालों से सीमेंट में अलग से फाइबर का […]
शिक्षकों को शिक्षा की जरूरत!
छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा कराए गए विषयों पर आधारित प्रदर्शनात्मक परीक्षा में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले गणित के लगभग 67 फीसदी शिक्षकों के फेल हो जाने के बाद राज्य में शिक्षा के बुरे स्तर का ज्ञान अपने आप हो जाता है। शिक्षा विभाग द्वारा पिछले साल दिसंबर के महीने में राज्य के […]
सेज पर श्रम कानून में रियायत से इनकार
केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज), पेट्रोकेमिकल हब व औद्योगिक पार्क के लिए श्रम कानून में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। सरकार का यह फैसला इन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। देश के तीन प्रांतों ने इन कर मुक्त औद्योगिक इलाकों के लिए श्रम […]
कच्चा तेल 135 डॉलर पार
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतें 135 डॉलर प्रति बैरल की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। अमेरिका के कच्चे तेल और गेसोलीन भंडार में अप्रत्याशित कमी का बाजार पर काफी असर दिखा। एशियाई शुरुआती कारोबार में न्यू यार्क के मुख्य तेल सौदे, लाईट स्वीट कच्चे […]
अब महिलाओं को भी भा रहा शेयर बाजार में निवेश
आर्थिक स्वतंत्रता, उच्च शिक्षा और जागरूकता के चलते अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। यही नहीं, शेयर बाजार में निवेश उनका पसंदीदा शगल बन गया है। ब्रोकिंग कंपनी शेयर खान के एसोशिएट वाइस प्रेसीडेंट मृदुल वर्मा कहते हैं कि इस तरह के रुझान पिछले कुछ […]
बाजार ने लगाया गोता…
वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारत के शेयर बाजार पर भी दिखा। बैंक, पूंजीगत वस्तु, ऊर्जा, अचल संपत्ति आदि के शेयरों में भारी बिकवाली के कारण बंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 336.05 अंक लुढ़क कर 16,907.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल […]
एस्सार स्टील बढ़ाएगी एस्मार्क की बोली
रुइया घराने की एस्सार स्टील होल्डिंग्स अमेरिकी कंपनी एस्मार्क के लिए अपनी लगाई गई बोली को बढ़ा सकती है। रूस की सबसे बड़ी इस्पात निर्मात कंपनी, ओएओ सेवरस्ताल ने भी एस्मार्क के लिए एस्सार के ही बराबर लगभग 2,672 करोड़ रुपये की बोली लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक अब एस्सार को अधिग्रहण के लिए […]
शिपिंग कॉर्पोरेशन लेगी कर्ज
देश की सबसे बड़ी जहाज कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड देश में बढ़ते कारोबार के मद्देनजर और अधिक जहाज खरीदने के लिए 5200 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। कंपनी के चेयरमैन एस हजारा ने एक साक्षात्कार में बताया कि अगले तीन वर्षों में कंपनी को मिलने वाले 28 जहाजों के लिए यह फंड भुगतान […]
अनिल अंबानी की ‘बिग’ रिटेल
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट भारतीय खुदरा कारोबार में प्रवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी भारत में रिलायंस बिग बैनर के नाम से म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कारोबार के लिए रिटेल स्टोर खोलने वाली है। रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट के लिए खुदरा कारोबार में आना बिल्कुल नया अनुभव है। रिलायंस एडीएजी […]
