facebookmetapixel
लालू के दोनों लाल क्या बचा पाएंगे अपनी सीट? तेजस्वी दूसरे तो तेज प्रताप तीसरे नंबर पर; बढ़ रहा वोटों का अंतरजेल में बंद JDU नेता अनंत सिंह मोकामा से 28,000 वोटों से जीते, RJD के वीणा देवी को हरायामहिला-EBC गठबंधन, विपक्षी एकता में कमी: बिहार चुनाव में NDA के शानदार प्रदर्शन के पीछे रहे ये पांच बड़े फैक्टरबिहार विधानसभा चुनाव 2025: यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्टदिल्ली के पॉश इलाकों में घर लेना और महंगा! इंडिपेंडेंट फ्लोर की कीमतों में जबरदस्त उछालBihar Assembly Elections 2025: नीतीश के पोस्टरों से पटा पटना, समर्थकों ने कहा-‘टाइगर जिंदा है’बिहार चुनाव में बड़ा झटका! प्रशांत किशोर की जन सुराज हर सीट पर पीछे- ECI रुझानों ने चौंकायाBihar Election Results: क्या NDA 2010 की ऐतिहासिक जीत को भी पीछे छोड़ने जा रही है?Bihar Election 2025: नतीजों पर सियासत गरमाई, जदयू ने कहा ‘नीतीश का करिश्मा’, विपक्ष बोला ‘निराशाजनक’19 साल की सत्ता का राज! हर चुनाव में क्या नई चाल चलते थे नीतीश कुमार?

अनिल अंबानी की ‘बिग’ रिटेल

Last Updated- December 07, 2022 | 1:04 AM IST

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट भारतीय खुदरा कारोबार में प्रवेश करने की  योजना बना रही है।


कंपनी भारत में रिलायंस बिग बैनर के नाम से  म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कारोबार  के लिए रिटेल स्टोर खोलने वाली है। रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट के लिए खुदरा कारोबार में आना बिल्कुल नया अनुभव है।

रिलायंस एडीएजी समूह की एक कंपनी ने ट्रेड मार्क और डिजाइन पेटेंट महानियंत्रक के पास नवंबर 2006 में रिलायंस बिग बाजार नाम के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने सोच समझ कर ही अपनी इस रिटेल शृंखला के लिए इस नाम का पेटेंट कराया था।

लेकिन रिलायंस की इस पहल पर किशोर बियाणी के फ्यूचर समूह ने इस बात पर कड़ा ऐतराज जताया है। कंपनी का कहना है कि यह ट्रेडमार्क कंपनी फ्यूचर समूह का है और कंपनी इस ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर ‘बिग बाजार’ नाम से देश भर में हाइपरमार्केट चला रही है। लेकिन बियाणी ने इस बारे में बात करने से मना कर दिया। बियाणी ने कहा कि यह तकनीकी मामला है और वह निजी तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे।

First Published - May 23, 2008 | 12:24 AM IST

संबंधित पोस्ट