सारण जिले के पुलिस अधीक्षक बरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना तब हुयी जब छपरा से पटना और पटना से छपरा आ रही दो बसें एक दूसरे से टकरा गयीं।
उन्होंने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो पायी है। सभी घायलों को निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। दोनों बसों को जब्त कर लिया गया है।