एमसीएक्स में जस्ता के नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 70 पैसे अथवा 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 117.95 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 261 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार जस्ता के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत इतने ही अंतर की गिरावट के साथ 118.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 21 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट विदेशों में बेसधातुओं की कीमतों में गिरावट के रख के अनुरूप था।