facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

स्टॉक मार्केट में कोरोना महामारी जैसा खौफ: मार्च 2020 के स्तर पर आई बाजार की धारणा, निवेशक पस्त

Advertisement

पश्चिम एशिया युद्ध के चलते शेयर बाजार में हाहाकार मचा है। निवेशकों ने 34 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए हैं और बाजार की धारणा मार्च 2020 के कोविड संकट से भी नीचे गिर गई है

Last Updated- March 15, 2026 | 10:57 PM IST
BSE
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया की लड़ाई का बाजार के माहौल पर बुरा असर पड़ा है। इस कारण बाजार की धारणा के मुख्य संकेतक उन स्तरों पर पहुंच गए हैं जो पिछली बार महामारी के झटके के दौरान देखे गए थे। चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात (एडीआर) बाजार धारणा का व्यापक पैमाना है और यह मार्च में गिरकर 0.71 पर आ गया है। यह मार्च 2020 के 0.72 के स्तर से भी ज्यादा खराब हो गया है। तब शेयर बाजार कोविड-19 के प्रकोप के असर से जूझ रहा था।

इस महीने बीएसई में अब तक 2,866 शेयरों में गिरावट आई है। यह हाल के वर्षों में किसी भी कैलेंडर महीने में सबसे ज्यादा है, वहीं सिर्फ 2,036 शेयरों में बढ़त हुई है। यह आंकड़ा बाजार में हो रही चौतरफा बिकवाली की ओर इशारा करता है।

बाजार के सभी हिस्सों में यह कमजोरी स्पष्ट  दिखाई दे रही है। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से निफ्टी-50 सूचकांक में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 7.4 प्रतिशत और 6.1 प्रतिशत नीचे आ गए हैं। इस बीच, पिछले दो सप्ताह में निवेशकों की संपत्ति में लगभग 34 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। 

इस संघर्ष ने कई कारणों से निवेशकों को परेशान कर दिया है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है, जिससे भारत में महंगाई की रफ्तार और चालू खाते के घाटे को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वजह कि देश आयातित ऊर्जा पर बहुत ज्यादा निर्भर है। साथ ही, वैश्विक निवेशक जोखिम लेने से कतराने लगे हैं। इसलिए भी विदेशी पोर्टफोलियो से भारी मात्रा में पैसा बाहर निकला है। यह निकासी लगभग 64,000 करोड़ रुपये है।

पिछले 12 महीनों में से छह महीनों में एडीआर 1 से नीचे रहा है, जिससे यह पता चलता है कि हालिया भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से पहले ही बाजार का मिजाज बिगड़ने लगा था।

यह अनुपात किसी खास दिन या समय में गिरने वाले शेयरों के मुकाबले बढ़ने वाले शेयरों की संख्या को मापता है। इसे पूरे बाजार की सेहत का पैमाना माना जाता है। एक से कम का रेशियो आम तौर पर संकेत देता है कि शेयरों में गिरावट, बढ़त से ज्यादा है, जिससे निवेशकों का कमजोर भरोसा जाहिर होता है।

Advertisement
First Published - March 15, 2026 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement