India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार दिल्ली में अपराध से निपटने के लिए तैयार करेंगे महिला कमांडो : भाजपा
'

दिल्ली में अपराध से निपटने के लिए तैयार करेंगे महिला कमांडो : भाजपा

PTI

- November,24 2013 11:43 AM IST

नयी दिल्ली, 24 नवंबर :भाषा: दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढते अपराध से चिंतित भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर ऐसे मामलों से निपटने के लिए महिला कमांडो बल तैयार करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू करने का वादा किया है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में दिल्ली के विकास के लिए पार्टी के पास महत्वाकांक्षी योजनाएं है और इसे पार्टी दुष्कर्म की राजधानी से छुटकारा दिलाना चाहती है, जिसके बारे में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में यह दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से निपटना शीर्ष प्राथमिकता है।

दिल्ली में अगली सरकार बनने पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से निपटने के लिए पार्टी फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की कोशिश करेगी, जहां पर वह 15 साल से सत्ता से बाहर है।

राष्ट्रीय राजधानी में कानून और व्यवस्था केंद्र देखता है। पार्टी की सफलता के प्रति आश्वस्त दिल्ली में पार्टी मामलों के प्रभारी गडकरी ने कहा कि शीला दीक्षित सरकार महंगाई समेत कई मुद्दों के कारण सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है।

महंगे प्याज के कारण लोगों में पैदा हुए आक्रोश के कारण कांग्रेस 1998 में सत्ता में आयी। दिल्ली चुनावों में भाजपा के अभियान पर गौर कर रहे गडकरी ने इन खबरों को खारिज किया कि आम आदमी पार्टी उनकी पार्टी की संभावनाओं पर पानी फेर सकती है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST