BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार व्यापारी निर्यात बढ़ाने पर ध्यान दें : चिदंबरम
'

व्यापारी निर्यात बढ़ाने पर ध्यान दें : चिदंबरम

PTI

- November,23 2013 6:33 PM IST

यहां फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोट्र्स आर्गनाइजेशन :फियो: की एक बैठक के दौरान चिदंबरम ने कहा, अप्रैल..अक्तूबर में व्यापार घाटा 90.7 अरब डालर रहा है। आपको याद होगा कि पिछले साल मैंने कहा था कि पूरे साल का व्यापार घाटा 190 अरब डालर रहा था।

इस साल हमने सात महीनों की अवधि में महज 90 अरब डालर का आंकड़ा पार किया है, पांच महीने अभी बाकी हैं।

वित्त मंत्री ने कहा, मान लें कि व्यापार का अंतर मामूली रूप से बढ़ता है तो हम व्यापार घाटे को करीब 150 अरब डालर पर नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे.. इसके 155 अरब डालर पर रहने पर भी मुझे लगता है कि हम तब भी अच्छी स्थिति में होंगे।

चिदंबरम ने कहा, कहने का मतलब है कि हम आपके सुझाव सुनने को तैयार हैं। हम नीतियों को दुरस्त करने को तैयार हैं। लेकिन हमारा लक्ष्य एक होना चाहिए। हमारा लक्ष्य देश से अधिक से अधिक निर्यात करना होना चाहिए और इसके लिए यह सबसे अच्छा समय है। विनिमय दर काफी आकर्षक, प्रतिस्पर्धी है।

शुक्रवार को डालर के मुकाबले रपया 62.87 प्रति डालर पर बंद हुआ।

जारी : भाषा

संबंधित पोस्ट