भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने आज यहां कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक छवि साफ सुथारी है । उनके बारे में एक पूर्व मुख्यमंत्री का ऐसा बयान उनके मानसिक दिवालियेपन को प्रदर्शित करता है । इससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस के नेता किस कदर हताश हो चुके हैं ।
कालिया ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान 1984 में दिल्ली मंे सिख विरोधी दंगे हुए । उनके कार्यकाल मंे भोपाल गैस त्रासदी हुआ । दोनों हादसों में हजारों लोग मारे गए । गैस कांड के दोषी को उनकी सरकार ने देश से निकल जाने का सेफ पैसेज मुहैया कराया था । इतना सब होने के बावजूद उन्हें क्यों भारत रत्न दिया गया । पूर्व मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए था ।
कुछ मीडिया मंे आज आयी खबरों में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजिंदर कौर भट्टल ने कल कहा था कि अयोध्या कांड और गुजरात दंगों मंे अटलजी अन्य भाजपा नेताओं के साथ बराबर के दोषी हैं और कत्ल के जिम्मेदार हैं इसलिए उन्हें भारता रत्न नहीं दिया जाना चाहिए और यह मांग शर्मनाक है ।
जारी भाषा रंजन कवीन्द्र
भुवन कवीन्द्र प्रादे113
11201901 दि
नननन