Advertisement
हमलों से ईरान कमजोर हुआ, लेकिन शासन परिवर्तन की गारंटी नहीं: नेतन्याहूGSP Crop Science IPO: 16 मार्च से खुलेगा ₹400 का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹304- ₹320 पर तय; चेक करें लॉट साइज और जरुरी डिटेल्सGold silver price today: सोना ₹1.60 लाख के करीब, चांदी ₹2.66 लाख के पास; दोनों के भाव में गिरावटअब पेमेंट भी करेगा AI! रेजरपे ने लॉन्च किया नया एजेंट स्टूडियोमिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब IT सेक्टर पर! HCLTech में WFH शुरूविदेश में संकट, भारत में राहत! प्रवासी भारतीय भेज रहे ज्यादा पैसारिफंड का इंतजार लंबा, करदाता परेशान! 27 लाख मामलों में 90 दिन से ज्यादा देरी, संसद समिति ने उठाए बड़े सवालमिडिल ईस्ट जंग से तेल बाजार दहला! 20 लाख बैरल रिफाइनिंग क्षमता पर खतरापश्चिम एशिया तनाव से टायर इंडस्ट्री पर दबाव, निर्यात और लागत पर असरगोल्ड लोन में दिखी राहत, माइक्रोफाइनेंस कंपनियां तेजी से बदल रहीं पोर्टफोलियो
अन्य समाचार प्रधानमंत्री श्रीलंका में चोगम सम्मेलन में नहीं ले सकते हैं हिस्सा
'

प्रधानमंत्री श्रीलंका में चोगम सम्मेलन में नहीं ले सकते हैं हिस्सा

PTI

- November,08 2013 10:23 PM IST

पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के आवास पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक में यह राय सामने आयी कि इस समय सिंह का श्रीलंका जाना कठिन होगा।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस बात का संग्यान लिया गया कि तमिलनाडु के सभी राजनीतिक दल प्रधानमंत्री की प्रस्तावित श्रीलंका यात्रा के खिलाफ हैं और वहां की विधानसभा में राष्ट्रमंडल सम्मेलन में भारत के भाग लेने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास पर कांग्रेस कोर ग्रूप की बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गंाधी ने की और उसमें वरिष्ठ मंत्री ए के एंटनी, पी चिदम्बदम, सुशील कुमार शिंदे और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने हिस्सा लिया।

सूत्रों के मुताबिक अंतिम फैसला नहीं किया गया है। सरकार एक दो दिन में औपचारिक तौर पर अपरे रूख की घोषणा करेगी।

तमिलनाडु के राजनीतिक दलों एवं अन्य संगठनों ने चोगम बैठक में किसी भी स्तर पर भारत की भागेदारी का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि श्रीलंका सरकार ने गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन किया हे और जातीय तमिलों को शक्तियां सौंपने की कोई योजना नहीं है।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement