कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में इस मुद्दे पर एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई और इस बारे में निर्णय की घोषणा जल्द किये जाने की उम्मीद है।
तमिलनाडु के कई राजनीतिक दल और विभिन्न समूह इस सम्मेलन में भारत की हिस्सेदारी का कड़ा विरोध कर रहे हैं और तमिलनाडु विधानसभा ने हाल में एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें यह आरोप लगाते हुए इस कार्यक्रम के पूर्ण बहिष्कार की मांग की गई थी कि श्रीलंका तमिलों के खिलाफ अत्याचार में लिप्त है।
सरकार इस मुद्दे को लेकर असमंजस की स्थिति मैं है क्योंकि कुछ वर्गों का मानना है कि बैठक में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि प्रभावित होगी और इसलिए उन्हें इसमें हिस्सा लेना चाहिए।
जारी भाषा
अमित सुजाता कुमार सुजाता दि12
11081225 दि
नननन