BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों की हडताल जारी
'

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों की हडताल जारी

PTI

- October,28 2013 5:03 PM IST

हड़ताली कर्मचारियों ने मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अपील पर कार्यालयों में तालाबंदी और आपातकालीन सेवाओं को ठप्प करने का आज से प्रस्तावित कार्यक्रम सरकार से 29 अक्टूबर को होने वाली वार्ता के मद्देनजर अगले दो दिन के लिये स्थगित कर दिया।

प्रदेश भर के दो लाख से ज्यादा आंदोलनरत कर्मचारियों के संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह ने कहा कि मांगों के संबंध में शासनादेश जारी न होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

सिंह ने कहा कि पूर्व में सरकार के साथ हुई बैठकों में उनकी मांगों के प्रति अधिकारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी थी लेकिन जब तक इस संबंध में शासनादेश नहीं जारी हो जाता, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं की जायेगी।

प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी सेवाकाल में तीन अनिवार्य पदोन्नति या पदोन्नत वेतनमान का लाभ देने और सचिवालय के कर्मचारियों की भांति 2800 रूपये के ग्रेड पे को 4200 रूपये किये जाने सहित कई मांगों को लेकर गत 17 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल पर हैं जिससे सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है।

संबंधित पोस्ट