पोरबंदर बोट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनीष लोधारी ने कहा, तट से दूर अरब सागर में पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी :पीएमएसए: ने नौ नौकाएं जब्त कर ली और 40 मछुआरे पकड़ लिए । ये सभी गुजरात के थे।
उन्होंने बताया कि पीएमएसए द्वारा 20 अन्य मछुआरे एक नौका के साथ छोड़ दिए गए जो आज शाम यहां पहुंचेंगे। पकड़े गए मछुआरे कराची ले जाये जायेंगे।
इसी माह इससे पहले शुरूआत में जखाउ में समुद्र में एक भारतीय मछुआरे की हत्या कर दी गयी थी तथा 30 अन्य का अपहरण कर लिया गया था। पांच नौकाएं जब्त कर ली गयी थीं।