IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार डी.डी. न्यूज :
'

डी.डी. न्यूज :

PTI

- October,08 2013 10:13 AM IST

नीतीश ने केन्द्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को भेजे पत्र में रघुराम राजन समिति की रिपोर्ट पर अमल करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं में केन्द्र और राज्यों के हिस्से का अनुपात जिस प्रकार मौजूदा विशेष श्रेणी वाले राज्यों के लिये रखा गया है, अल्प विकसित राज्यों के लिये भी यही व्यवस्था की जानी चाहिये।

विशेष श्रेणी का दर्जा प्राप्त राज्यों को मौजूदा व्यवस्था के तहत केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में केवल 10 प्रतिशत हिस्सा देना होता है जबकि शेष 90 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार खर्च करती है। विशेष श्रेणी के राज्यों में योजना के तहत आवंटित कोष समाप्त भी नहीं होता है।

नीतीश कुमार ने चिदंबरम से अतिरिक्त वित्तीय आवश्यकता को पूरा करने के लिये योजना आयोग को अतिरिक्त सकल बजटीय सहायता देने को भी कहा है। उन्होंने विशेष श्रेणी का दर्जा प्राप्त राज्यों में निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने के लिये अपनाये गये कर रियायतों के उपायों को अल्प विकसित राज्यों को भी दिये जाने का आग्रह किया।

दरअसल, नीतीश कुमार काफी समय से बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा दिये जाने की वकालत करते रहे हैं। राज्य को यह दर्जा मिलने से केन्द्र से अधिक वित्तीय सहायता प्राप्त होगी और उसका तेजी से विकास हो सकेगा। कुमार ने कहा कि यह काम अगले छह सप्ताह के भीतर कर दिया जाना चाहिये।

राजन समिति की रिपोर्ट में बिहार को अल्पविकसित राज्य बताया गया है। रिपोर्ट में अल्पविकसित राज्यों को अधिक सहायता देने की सिफारिश की गई है और उनके प्रदर्शन के आधार पर इसे बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। नीतीश ने इस रिपोर्ट का स्वागत किया है।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST