जालंधर, चार अक्तूबर : भाषा : जालंधर जिले में आज सरकारी एजेंसियों तथा निजी मिल मालिकों ने 4105 टन धान की खरीद की है । इसके साथ ही आज तक जिले में पिछले तीन दिन में कुल 9652 टन धान की खरीद की जा चुकी है ।
जालंधर के जिलाधिकारी वरूण रूजम ने बताया कि धान की खरीद के लिए जिले मंे 79 कंेद्र बनाये गए हैं । आज तक जिले से 9652 टन धान की खरीद हुई है। इसमें 4105 टन धान आज ही खरीदा गया।
उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से धान की खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई थी । इसके लिए जिले में 79 केंद्र बनाये गए थे जिनमें से आज तक 51 केंद्रों पर धानों की आवक हुई है । कल यह आंकडा 42 था । उन्होंने बताया कि इस साल जिले से 8.78 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है ।
भाषा रंजन
नननन