BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार राडिया के टेप सिर्फ 2जी स्पेक्ट्रम तक सीमित नहीं हैं: उच्चतम न्यायालय
'

राडिया के टेप सिर्फ 2जी स्पेक्ट्रम तक सीमित नहीं हैं: उच्चतम न्यायालय

PTI

- October,04 2013 6:43 PM IST

शीर्ष अदालत ने दस सदस्यीय समिति की गोपनीय रिपोर्ट के अवलोकन के बाद कहा कि नेताओं, औद्योगिक घरानों और दूसरे लोगों के साथ राडिया की टेलीफोन बातचीत के विवरण की जांच से राष्ट्रीय सुरक्षा और रेलवे बोर्ड में सदस्यों की नियुक्तियों से संबंधित मसले का भी पता चलता है।

न्यायमूर्ति जी एस सिंघवी और न्यायमूर्ति वी गोपाल गौडा ने कहा कि रेलवे बोर्ड के सदस्य से संबंधित हालिया घटना के बारे में भी राडिया की रिकार्ड की गयी टेलीफोन वार्ता से पता चलता है। न्यायाधीशों ने कहा, वास्तव में धन का भुगतान किया गया है।

साथ ही न्यायाधीशों ने सचेत किया कि सिर्फ एक पक्षीय नजरिया नहीं होना चाहिए और इसकी गहन जांच होनी चाहिए क्योंकि यह बहुत ही गंभीर मामला है।

न्यायाधीशों ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा के पहलू के संबंध में रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है लेकिर बहुत ही गंभीर है और इस संबंध में टेलीफोन काल के विवरण की गहराई से छानबीन की आवश्यकता है। हम कोई ठोस सामग्री मिले बगैर इस संबंध में कुछ नहीं करना चाहेंगे।

न्यायाधीशों ने कहा, वे एक अलग पहलू पर प्रकाश डाल रहे हैं। हमारा मानना था कि सब कुछ स्पेक्ट्रम आदि से ही संबंधित है लेकिन यह तो कहीं अधिक व्यापक और भिन्न है। कुछ मसलों को लेकर तो काफी गंभीर स्थिति है।

न्यायालय ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में आपको :सीबीआई: बहुत ही सावधानी बरतनी होगी जिसके बारे मे हमने इंगित किया है। इस संबंध में ठोस तथ्य मिलने तक यह अटकल का मामला नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे राष्ट्रहित को नुकसान होता है। इसमें शामिल एजेन्सियों को इस मामले में गौर करने के लिये पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए।

संबंधित पोस्ट