मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस सम्पत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें दोनों चुनाव आयुक्त एच एस ब्रह्मा और नसीम जैदी शामिल हुए। इस बैठक में चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
सूत्रों के अनुसार राज्यों में विधानसभा चुनाव नवम्बर के दूसरे हिस्से में शुरू होगा और दिसम्बर के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। चुनाव परिणाम की घोषणा दिसम्बर के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।
भाषा
भाषा