BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार मुंबई में इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई
'

मुंबई में इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई

PTI

- September,29 2013 4:13 AM IST

निगम सूत्रों ने पीटीआई से कहा, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है और 32 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है।

हालांकि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। वहीं घायलों को सरकारी जेजे अस्पताल और नैयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में मरने वालों की संख्या कल रात तक 13 थी, जिसके एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल थे।

हादसे के बाद भारी मशीनों ने जब कंक्रीट के विशालकाय टुकड़ों को हटाना शुरू किया और बचावकर्मियों ने इमारत के मलबे मंे मृतकों या जीवित बचे लोगों की तलाश शुरू की तो लापता लोगों के परिजन रो पड़े।

30 साल पुरानी इस इमारत में करीब 21 परिवार रह रहे थे जो बीएमसी के किरायेदार थे।

इमारत को सी-2 श्रेणी में रखा गया था, जिसका मतलब इसकी तुरंत मरम्मत की जरूरत थी।

यह इमारत मझगांव इलाके मंे बाबू गेनु बाजार के पास ब्रह्मदेव खोट मार्ग पर स्थित है, जो हार्बर रेलवे लाइन पर डाकयार्ड रोड रेलवे स्टेशन के निकट है।

बचाये गए लोगों में अनीष कदम :10:, दीप्तेश कदम :16:, हबीब शेख :22:, तौकीर शेख :22:, हारून शेख :24: और अजय चेंदवनकर :40: हैं।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट