BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार भारत ने भेदभाव रहित वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण का आह्वान किया
'

भारत ने भेदभाव रहित वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण का आह्वान किया

PTI

- September,28 2013 9:43 PM IST

संयुक्त राष्ट्र, 28 सितंबर :भाषा: भारत ने आज समयबद्ध, भेदभाव रहित, चरणबद्ध तथा सत्यापन करने योग्य वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण की वकालत की और इस विषय पर नयी अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने पर जोर दिया जिसकी हिमायत 25 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिये संबोधन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साइबर सुरक्षा, अप्रसार और आतंकवाद जैसे अहम मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय आम-सहमति बनाने का भी आह्वान किया।

सिंह ने अपने संबोधन में कहा, 25 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने परमाणु हथियार मुक्त और अहिंसक वैश्विक व्यवस्था के लिए एक व्यापक कार्ययोजना रखी थी और आज हमें परमाणु प्रसार के खिलाफ प्रयासों को मजबूत करना चाहिए तथा समयबद्ध, वैश्विक, भेदभाव रहित, चरणबद्ध और सत्यापन करने योग्य परमाणु निरस्त्रीकरण करना चाहिए।

संबंधित पोस्ट