BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार चुनाव पूर्व पुलिस ने तलवारों का जखीरा बरामद किया
'

चुनाव पूर्व पुलिस ने तलवारों का जखीरा बरामद किया

PTI

- September,24 2013 10:23 PM IST

नगर पुलिस अधीक्षक पंकज दीक्षित ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़े पैमाने पर अवैध हथियार समीपस्थ मंदसौर से आज सुबह नीमच लाये गये हैं, जिसे संजीवनी कालोनी के समीप एक ट्रांसपोर्टर के आफिस पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब दबिश दी तो मौके से 50 धारदार तलवारें जब्त की गईं। पुलिस ने घटनास्थल से दो आरोपियों महेश गुर्जर और मेघराज लोहार को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद विहिप का विभाग मंत्री निर्मलदेव नरेला अपने एक साथी सहित मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी महेश गुर्जर और मेघराज लोहार ने पुलिस को बताया कि ये तलवारें विहिप का विभाग मंत्री निर्मलदेव नरेला और श्याम पहलवान नामक व्यक्ति मंदसौर से लेकर आये थे। पुलिस इन दोनों आरोपियोंं की तलाश कर रही है। फरार आरोपी नरेला के खिलाफ नीमच जिले में और भी कई संगीन अपराध दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि अवैध तलवारोंं के मामले में पुलिस ने आम्र्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर अवैध हथियार नीमच में लाये क्यों गये थे।

भाषा सं सिन्हा

संबंधित पोस्ट