सवाई मानसिंह स्टेडियम को अभेद किला बनाने वाले रायल्स आईपीएल छह से लेकर अब तक लगातार नौ मैच यहां जीत चुके हैं ।
कप्तान राहुल द्रविड़ ने हाल ही में कहा था , यहां का विकेट हमें रास आता है क्योंकि हमारे पास स्ट्रोक्स खेलने वाले बल्लेबाज हैं । गेंदबाजों को भी पता है कि कहां गेंद डालनी है ।
स्पाट फिक्सिंग विवाद को भुलाकर उतरी मेजबान टीम का पलड़ा कल दक्षिण अफ्रीकी टीम पर भारी होगा । पर्थ स्क्रोचर्स के खिलाफ अहमदाबाद में लायंस का पहला र्मैच बारिश में धुल गया था ।
लायंस के कप्तान अल्विरो पीटरसन ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था कि झमाझम बारिश के कारण मैच रद्द हो गया । मेहमान टीम ने यहां एक सप्ताह काफी अभ्यास किया है ।
मुंबई के खिलाफ राहुल द्रविड़ की टीम ने कोई गलती नहीं की और वे इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे । संजू सैमसन समेत सभी बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया । शेन वाटसन और स्टुअर्ट बिन्नी ने भी अपना फार्म बरकरार रखा ।
जारी भाषा