BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार मजबूत सरकार के लिए अपना वोट दें युवा : मोदी
'

मजबूत सरकार के लिए अपना वोट दें युवा : मोदी

PTI

- September,15 2013 8:43 PM IST

युवाओं से अपने मताधिकार का उपयोग बुद्धिमतापूर्वक करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, क्या आप दिल्ली में आत्मनिर्भर, मजबूत और शक्तिशाली सरकार चाहते हैं?

गुजरात के मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे इस बात की पुष्टि कर लें कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं ।

उन्होंने कहा, आप इस बात की पुष्टि कर लें कि आपके पास मतदान का अधिकार है या नहीं। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं युवाओं से कहा कि आप यह सुनिश्चित करें कि आपके पड़ोस में लोग वोट देने योग्य बने और मतदान करें।

दक्षिण हरियाणा में पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, हममें से कई लोगों को सेना में शामिल होकर अपनी मातृभूमि की सेवा करने का सौभाग्य नहीं मिलता .... लेकिन ऐसा करने का हमें एक और मौका मिलता है और यह मतदान करने के अधिकार के माध्यम से है।

उन्होंने कहा, संविधान ने मतदान करने के अधिकार के रूप में हमंें सबसे बड़ा तोहफा दिया है।

मोदी ने कहा, 18 वर्ष की आयु के बाद मतदाता सूची में शामिल होना पवित्र काम है।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बदलाव का आह्वान हरियाणा की भूमि से शुरू हो चुका है।

संबंधित पोस्ट