Advertisement
धड़ाम हुआ बाजार: पश्चिम एशिया युद्ध से भारतीय निवेशकों के $447 अरब स्वाहा, निफ्टी के मूल्यांकन में गिरावटचुनावी शंखनाद: बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का हुआ ऐलानWTO में भारत-अमेरिका के बीच बड़ी नोक-झोंक के आसार: नियमों को बदलने की जिद पर अड़ा वाशिंगटनमिशन पश्चिम एशिया: जयशंकर ने सऊदी-यूएई से साधी बात, क्या सुरक्षित रहेगी भारत की ऊर्जा सप्लाई?चूल्हे ठंडे, पेट खाली: गैस की किल्लत से होटल-रेस्तरां पर ताले, केटरर्स ने बुकिंग से किया तौबास्टॉक मार्केट में कोरोना महामारी जैसा खौफ: मार्च 2020 के स्तर पर आई बाजार की धारणा, निवेशक पस्तनिवेशकों की पहली पसंद बने ‘ग्रोथ स्टॉक’, वैल्यू शेयरों को पछाड़कर ग्रोथ इंडेक्स ने मारी बाजीयुद्ध की ‘तपिश’ से चौतरफा संकट: आसमान में महंगा हुआ सफर, जमीन पर सर्विस सेक्टर का हाल-बेहालप्लेट खाली तो काम ठप! ऑटो सेक्टर में LPG की किल्लत का असर, गैस खत्म होने से कैंटीन बंदहिंडाल्को पर युद्ध की मार: गैस संकट के चलते एल्युमीनियम उत्पादन में रुकावट, ‘फोर्स मेज्योर’ घोषित
अन्य समाचार गुजरात सरकार ने नहीं स्वीकार किया वंजारा का इस्तीफा
'

गुजरात सरकार ने नहीं स्वीकार किया वंजारा का इस्तीफा

PTI

- September,04 2013 6:33 PM IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव :गृह: एस के नंदा ने आज प्रेस ट्रस्ट को बताया, डी जी वंजारा द्वारा दिया गया इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

हालांकि उन्होंने इस्तीफे को नामंजूर किए जाने के पीछे के कोई विशेष कारण नहीं बताए। गुजरात सरकार का फैसला साफ तौर पर अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से प्रभावित है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा इस्तीफे पर विचार करने के लिए 16 अगस्त 2011 को जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है, आम तौर पर सेवा के सदस्य गंभीर चूक के मामलों में ही निलंबित किए जाते हैं। सेवा के निलंबित सदस्य का इस्तीफा स्वीकार करना सही नहीं होगा।

दिशा-निर्देश राज्य द्वारा इस्तीफा को स्वीकार करने के लिए केंद्र में सक्षम प्राधिकार को भेजे जाने से पहले सतर्कता मंजूरी का भी प्रावधान करता है।

जारी :भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement