Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार प्रवर्तन निदेशालय ने वालमार्ट के जवाब की जांच शुरू की
'

प्रवर्तन निदेशालय ने वालमार्ट के जवाब की जांच शुरू की

PTI

- January,29 2013 8:33 PM IST

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून :फेमा: के तहत वालमार्ट को कई नोटिस भेजे गये थे। उसके जवाब में अमेरिकी कंपनी ने हाल में विस्तृत ब्योरा भेजा है।

वालमार्ट इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में प्रेट्र से कहा, वालमार्ट जांच में सरकार का सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार ने कुछ सूचना और स्पष्टीकरण हमसे मांगे थे, जिसे उपलब्ध कराया गया है। हम भारत के एफडीआई नियमों का अनुपालन कर रहे हैं और सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है तथा इस संबंध में रिजर्व बैंक समेत संबद्ध सरकारी प्राधिकरणों को विस्तृत ब्योरा दिया गया था।

कंपनी ने अपने जवाब में कहा है कि उसके पास रिजर्व बैंक से मिली मंजूरी तथा देश में किये गये अन्य सौदों के बारे में विस्तृत ब्योरा उपलब्ध है।

इस संदर्भ में रिजर्व बैंक की तरफ से भेजे गये पत्र के आधार पर ईडी मामले की जांच कर रहा है।

ऐसा समझा जाता है कि एजेंसी वालमार्ट के खिलाफ दाखिर रिट याचिका के संदर्भ में इन तथ्यों को इस महीने मद्रास उच्च न्यायालय के समक्ष भी रखेगा।

एजेंसी ने फेमा के तहत मामला दर्ज किया है और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से कंपनी को 2010 में मारीशस मार्ग के जरिये भारती वेंचर्स की अनुषंगी इकाई में निवेश के लिये दी गयी मंजूरी के संबंध में कुछ ब्योरा मांगा है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement