Advertisement
Claude Fable 5: AI मॉडल इतना एडवांस कि इस्तेमाल पर भी लगी रोकStock Market Today: युद्ध की आहट से बाजार सहमा, तेल 94 डॉलर के पार; आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?US-Iran War: ईरान पर अमेरिका का तगड़ा वार, ट्रंप बोले- अब कीमत चुकानी होगी; मिडिल ईस्ट में हड़कंपStocks To Watch Today: Lenskart से लेकर SBI तक, आज शेयर बाजार में इन स्टॉक्स में दिख सकता है बड़ा एक्शनहोर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभव
अन्य समाचार लगभग पोप जैसा व्यवहार कर रहे हैं कादरी: मलिक, ईसाई नाराज
'

लगभग पोप जैसा व्यवहार कर रहे हैं कादरी: मलिक, ईसाई नाराज

PTI

- January,18 2013 12:53 AM IST

मलिक के बयानों पर देश के ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताई और उनसे भड़काउ टिप्पणियों पर माफी की मांग की।

मलिक ने मौलवी द्वारा सरकार पर दबाव बनाने के लिए समर्थकों के साथ इस्लामाबाद कूच करने से ठीक पहले इस सप्ताह की शुरूआत में कहा था कि पोप की टोपी बड़ी है, ताहिर उल कादरी की टोपी छोटी है। कृपया उनसे पूछिए कि वह लगभग पोप की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं।

कादरी ने सत्ता छोड़ने और संसद तथा विधानसभाओं को भंग करने के लिए सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ा है।

एक अन्य मौके पर मलिक ने कहा कि इन कपड़ों में कादरी यहूदी पादरी की तरह दिख रहे हैं।

उनके बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राष्ट्रीय न्याय एवं शांति आयोग के निदेशक एवं कैथोलिक चर्च के वरिष्ठ पादरी इम्मानुअल यूसुफ मनी ने मलिक से अपने बयान वापस लेने के लिए कहा।

मनी ने मलिक के बयानों को गैरजरूरी और भड़काउ करार दिया क्योंकि इस तरह की कोई तुलना नहीं की जा सकती।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement