Business Standard
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद REITs मजबूत, 2031 तक बड़ी ग्रोथ की उम्मीदचीनी की कीमतों पर लगाम के लिए सरकार का बड़ा कदम, 10 लाख टन शुल्क-मुक्त आयात की मंजूरीक्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ा प्लान, Infinity DAO ने 1 अरब डॉलर के इंश्योरेंस कवर का प्रस्ताव रखाभारत-सिंगापुर समझौते: टेलीकॉम, खाद्य सुरक्षा और समुद्री विरासत पर बढ़ेगा सहयोगग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026: 8 सितंबर से मुंबई में जुटेंगे फिनटेक के दिग्गज, PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि3 साल में 1.5 गुना बढ़ सकती है फैमिली ऑफिस की संपत्ति, अल्टरनेटिव निवेश पर बढ़ा फोकसSEBI का बड़ा प्लान! क्या वापस लौटेंगे विदेशी निवेशक, बदल सकते हैं ट्रेडिंग के ये नियमदिल्ली में पेट्रोल-डीजल और CNG मालवाहक गाड़ियों पर लगेगी रोक, CAQM ने तय की समयसीमामुंबई पोर्ट को ब्लू इकोनॉमी हब बनाने के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप की तलाश, ₹22,672 करोड़ की परियोजनाओं पर जोरजुलाई में 5.4% रही 9 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ, लौह अयस्क और पावर सेक्टर की रफ्तार घटी
अन्य समाचार बेमेल मुकाबले मैं जिम्बाब्वे का सामना दक्षिण अफ्रीका से
'

बेमेल मुकाबले मैं जिम्बाब्वे का सामना दक्षिण अफ्रीका से

PTI

- September,19 2012 1:43 PM IST

अपने पर लगा चोकर्स का ठप्पा मिटाने को बेताब दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में कल जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम से भिड़ेगी ।

ग्रुप सी के इस बेमेल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के लिये चुनौती कतई मुश्किल नहीं है । दूसरी ओर पहले मैच में श्रीलंका से हारे जिम्बाब्वे को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।

आईसीसी के टूर्नामेंटों में खिताबी जीत से अब तक महरूम दक्षिण अफ्रीका दबाव के आगे घुटने टेकने वाले चोकर्स के रूप में बदनाम है । उसके लिये यह मुकाबला हालांकि निहायत बेमेल है । हर विभाग में दक्षिण अफ्रीकी टीम जिम्बाब्वे पर भारी है ।

दूसरी ओर श्रीलंका के खिलाफ 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 100 रन पर सिमट गई थी । चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके जबकि दो ने दोहरा अंक नहीं छुआ ।

कप्तान ब्रेंडन टेलर ने हालांकि कहा कि उनकी टीम इस स्कोर से कहीं बेहतर है ।

उन्होंने कहा , हमारी टीम काफी बेहतर है । वैसी नहीं है जैसा पहले मैच के स्कोर से लगता है । हमने काफी मेहनत की है ।

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी भी औसत रही और छह गेंदबाज सिर्फ एक विकेट ले सके ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement