Advertisement
Infosys Q4FY26 results: मुनाफा 20.8% बढ़कर ₹8,501 करोड़, ₹25 के डिविडेंड का ऐलानबिहार में ‘आत्मनिर्भर दलहन अ​भियान’ के तहत पहली बार मसूर की खरीद शुरूभारत बना अल्ट्रा रिच का हॉटस्पॉट, दुनिया में छठे नंबर पर; मुंबई सबसे आगेInvesco MF ने लॉन्च किए 2 नए इंडेक्स फंड, ₹100 से निवेश शुरू; सेंसेक्स और बैंकिंग सेक्टर में मौकाQ4 FY26 Results: मार्च तिमाही में आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC की आय बढ़ी, मुनाफा घटाWhiteOak Capital MF के इन 16 फंड्स में नहीं लगेगा एग्जिट लोड; निवेशकों को सीधा फायदाSunteck Realty: प्री-सेल्स ग्रोथ से मिलेगा बूस्ट! मोतीलाल ओसवाल की सलाह- खरीदें, 50% अपसाइड का टारगेटAmazon India का बड़ा निवेश, लॉजिस्टिक्स और कर्मचारियों पर खर्च करेगा 2,800 करोड़ रुपयेAdani Power, BHEL, Suzlon: ओवरबॉट हुए पावर शेयर, अब मुनाफा बुक करें या होल्ड करें?1 मई की डेडलाइन, ट्रंप के लिए बड़ा संकट! क्या रुकेगा ईरान युद्ध?
अन्य समाचार खेलगांव में कल फहराया जायेगा तिरंगा
'

खेलगांव में कल फहराया जायेगा तिरंगा

PTI

- July,25 2012 10:15 AM IST

लंदन ओलंपिक खेलगांव में कल खिलाडि़यों और अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया जायेगा । ध्वजारोहण समारोह को कुछ समय बाद आयोजित करने की भारतीय दल अधिकारियों की गुजारिश को आयोजकों ने खारिज कर दिया था ।

भारत ने समारोह स्थगित करने की मांग की थी ताकि उसके अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें । लंदन ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने हालांकि शेड्यूल में बदलाव से इनकार कर दिया ।

भारतीय दल के अभियान उप प्रमुख ब्रिगेडियर पी के मुरलीधरन राजा ने कहा कि ध्वजारोहण समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा और इसमें अच्छी खासी तादाद में खिलाड़ी मौजूद होंगे ।

उन्होंने कहा , कई एथलीट और भारतीय दल के अधिकारी इस समारोह में मौजूद होंगे ।

लंदन ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के अधिकारियों ने बताया कि भारत समेत कई देशों ने इस तरह का अनुरोध किया था लेकिन इससे शेड्यूल प्रभावित होता चूंकि उद्घाटन समारोह 27 जुलाई को होना है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement