Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार संप्रग में दरार से और बढ़़ सकती है नीति निर्धारण में सरकार की लाचारी
'

संप्रग में दरार से और बढ़़ सकती है नीति निर्धारण में सरकार की लाचारी

PTI

- July,21 2012 6:33 PM IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज कहा कि संप्रग में दरार चिंता का विषय है क्योंकि इससे नीति निर्धारण में सरकार की लाचारी और बढ़ सकती है।

आडवाणी ने गांधीनगर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, संप्रग के सहयोगी दलों में आतंरिक दरार को इस वर्तमान स्थिति के संदर्भ में देखा जाना चाहिए जब कि यह धारणा है कि सरकार लाचारी की स्थिति में है। यह दरार सरकार की नीति निर्धारण में लाचारी को और कैसे बिगाड़ेगा यह सबके लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

उन्होंने कहा, हम :भारत: 21वीं सदी में बहुत तेज गति से विकास कर रहे हैं लेकिन विकास के स्वरूप में अचानक बदलाव चिंता का विषय है तथा इस स्थिति में संप्रग के सहयोगी दलों के बीच दरार एक ऐसा मुद्दा है जिससे हमें चिंतित होना चाहिए।

आडवाणी ने यह बात शरद पवार नीत राकांपा और कांग्रेस के बीच वर्तमान गतिरोध के बारे में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

आडवाणी यहां पर गांधीनगर के जिला क्षेत्रीय विकास समिति की बैठक में हिस्सा लेने आये थे। आडवाणी गांधीनगर से सांसद हैं।

इससे पहले दिन में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सर्किट हाउस मेंं आडवाणी से करीब आधे घंटे की मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि मोदी यह दिखाने के लिए राज्य की राजधानी गांधीनगर से आडवाणी से मुलाकात करने के लिए अहमदाबाद आये कि दोनों के संबंधों मेें कोई तनाव नहीं है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement