Business Standard
Advertisement
Q1 Results Today: DLF, IREDA, UPL समेत 85 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे; निवेशकों की रहेगी नजरGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकीM&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीआज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’कोयला उत्पादन में बड़ा उछाल, सरकार ने जारी किए नए आंकड़ेVedanta का बड़ा ऐलान! इस साल 20,000 करोड़ रुपये घटाएगी कर्जचीन के ट्रकों पर सरकार की बड़ी तैयारी! 10% से 40% हो सकता है आयात शुल्कसहकारी बैंक बदलेंगे? सरकार ने शुरू की बड़ी कवायदकॉफी कारोबार में बड़ा दांव! Kaapi Machines ने पहली बार जुटाए ₹50 करोड़, अब विस्तार की तेज तैयारी
अन्य समाचार सुवर्णभूमि के ढांचे में कोई समस्या नहीं : यिंंगलुक
'

सुवर्णभूमि के ढांचे में कोई समस्या नहीं : यिंंगलुक

PTI

- July,14 2012 4:55 AM IST

थाईलैंड के प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनवात्रा ने सुवर्णभूमि हवाई अड्डे के पश्चिमी रनवे को पहुंचे नुकसान के बाद उसकी सुरक्षा पर उठ रहे सवालों को सिरे से खारिज कर दिया। आलोचकों ने इसके लिये आवश्यक सुरक्षा मानकों के पूरा न होने की बात कही थी।

उनके अनुसार इस क्षति के बारे में पहले ही पता चल गया था। यह एक ढांचागत समस्या नहीं थी।

हवाई अड्डे को पश्चिमी रनवे के 3,600 स्क्वायर सेंटीमीटर क्षेत्रफल वाले उत्तरी हिस्से में हुये नुकसान की मरम्मत के लिये बंद कर दिया गया था। जिस कारण गुरूवार रात से बहुत सी उड़ानें देरी से चल रही हैं और कई का मार्ग बदल दिया गया है।

यिंगलुक के अनुसार यह समस्या एक सामान्य टूट-फूट के कारण हुई थी।

सुवर्णभूमि हवाई अड्डे के प्रबंधन के अनुसार सितम्बर 2006 में इस हवाई अड्डे के शुरू होने के बाद से यह अब तक 15 लाख उड़ानों की सेवायें दे चुका है।

द डा़न म्यूइंग हवाईअड्डा जो पिछले कई सालों से एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रहा है उसे अब सस्ती उड़ानों के लिये प्रयोग किया जायेगा। यह हवाई अड्डा पिछले वर्षों में आयी बाढ़ से प्रभावित हुआ था, लेकिन अब इसकी मरम्मत की जा चुकी है और यह इस वक्त काम कर रहा है।

बहरहाल, बैंकॉक पोस्ट की खबर के मुताबिक आलोचकों ने सुवर्णभूमि के सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने को लेकर सवाल उठाया है।

थाईलैंड की पर्यटन परिषद की अध्यक्ष ने तीसरे रनवे के जल्द पूरा होने की बात कही। तीसरा रनवे 2017 तक बनकर तैयार हो जायेगा। उन्होंने और अधिक संख्या में उड़ानों को यहां उतारने के लिये चौथे रनवे को बनाने की उपयोगिता का अध्ययन करने की मांग की।

भाषा:

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement