Business Standard
Advertisement
E20 को E10 से बदलने का फैसला नहीं, पुराने वाहन के लिए कम एथनॉल वाले पेट्रोल पर चर्चा: बीपीसीएल द वेल्थ कंपनी म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया मल्टी कैप फंड, ₹250 की SIP से लार्ज-मिड और स्मॉल कैप पर लगाए दांव हर महीने ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च! क्रेडिट कार्ड बना लोगों की पहली पसंद, जानें किस बैंक का दबदबारक्षाबंधन पर टाटा म्युचुअल फंड का खास संदेश, गिफ्ट से आगे बढ़कर SIP से संवारें बहन के सपनेविदेशी निवेशकों की भारत में वापसी, अगस्त में ₹27,186 करोड़ लगाए, 23 महीने का रिकॉर्ड टूटाSPARSH पोर्टल पर एक क्लिक में मिलेगी पेंशन की पूरी जानकारी; जानें PPO, पेंशन पेमेंट और महंगाई राहत चेक करने का आसान तरीकाकल्याण-जॉयलुक्कास को गहने सप्लाई करती है दीपा ज्वेलर्स, अगले हफ्ते खुलेगा IPO, ₹14868 से कर सकेंगे निवेशमिडकैप का जलवा, फिर भी ये 3 बैंक शेयर शिखर से 50-95% तक नीचे; अब आएगी तेजी? चेक करें चार्टविदेश में रहकर भारत में कैसे मैनेज करें अपना पैसा? जानें NRE, NRO और FCNR अकाउंट के फायदेसरकारी खजाने के लिए अच्छी खबर, 8 साल बाद विनिवेश का लक्ष्य हो सकता है पूरा
अन्य समाचार कांग्रेस ने कर्नाटक में ताजा चुनाव कराने की मांग की
'

कांग्रेस ने कर्नाटक में ताजा चुनाव कराने की मांग की

PTI

- July,11 2012 4:44 AM IST

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने आज भाजपा पर निशाना साधा और राज्य में ताजा चुनाव कराने की मांग की ।

कांग्रेस महासचिव बी के हरिप्रसाद ने कहा, नया मुख्यमंत्री कर्नाटक के लिए कोई समाधान नहीं है । राज्य के लिए एक मात्र समाधान है कि विधानसभा को भंग किया जाये और चुनाव कराया जाये क्योंकि भाजपा शासित इस राज्य में शासन लगातार पंगु बना हुआ है ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब से गौड़ा सरकार सत्ता में आयी है कुछ भी आगे नहीं बढा है । उन्होंने कहा कि 129 तालुका भयंकर सूखे की चपेट में हैं और राज्य सरकार ने आम जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है । साथ ही यह सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर भी विफल है ।

भाजपा आलाकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को हटा कर उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के करीबी जगदीश शेट्टर को आसीन करने का फैसला किया है ।

भाजपा कोर समूह की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया । कर्नाटक में भाजपा के पिछले चार साल के शासन में शेट्टर तीसरे मुख्यमंत्री होंगे ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement