BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार क्वेटा विस्फोट : मृतकों की संख्या 84 हुई
'

क्वेटा विस्फोट : मृतकों की संख्या 84 हुई

PTI

- February,18 2013 8:54 AM IST

इस्लामाबाद, 17 फरवरी :भाषा: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शिया हजारा समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर किये गए हमले में मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 84 हो गई ।

अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के उपनगर हजारा नगर में किरानी रोड स्थित व्यस्त बाजार में ट्रैक्टर..ट्रॉली पर लदे पानी के टैंक में छुपाकर रखे गए सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक में कल शाम विस्फोट किया गया जिसमें करीब 40 लोग घटनास्थल पर ही मारे गए।

कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से रातभर के दौरान कई ने दम तोड़ दिया। राहत कर्मियों ने शक्तिशाली विस्फोट से धराशायी इमारतों के मलबे से और शव निकाले।

विस्फोट मैं करीब 200 व्यक्ति घायल हो गए थे और अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को हवाई मार्ग से कराची पहंुचाने का इंतजाम किया।

विस्फोट से छह फुट गहरा और 20 फुट लंबा गड्ढा बन गया। कुछ खबरों में गया है कि हमले में करीब 800 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। प्रतिबंधित लश्कर-ए-झंगवी ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली।

लश्कर-ए-झांगवी के प्रवक्ता अबू बकर सिद्दीकी ने फोन पर संवाददाताओं से कहा, हमारे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया और हजारा नगर में शिया समुदाय को निशाना बनाया गया।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट