IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार राडिया टेप :केंद्र का पक्ष बंद कमरे में सुनेगा उच्चतम न्यायालय
'

राडिया टेप :केंद्र का पक्ष बंद कमरे में सुनेगा उच्चतम न्यायालय

PTI

- August,27 2013 10:13 PM IST

न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी और न्यायमूर्ति वी गोपाल गौड़ा की पीठ ने राडिया की कॉर्पोरेट जगत के लोगों, नेताओं, पत्रकारों और अन्य लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग के संबंध में कंेद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रखे गये पूरे रिकार्ड पर विचार करते हुए कहा, यह और अधिक पहेलीनुमा होता जा रहा है।

कंेद्र सरकार के वकील एल नागेश्वर राव ने मामले की प्रकृति अत्यंत गंभीर होने के कारण पक्ष रखने में कुछ असहजता जताई और इसलिए बंद कमरे में सुनवाई होने के संबंध मंे वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे से सहमति जताते हुए पीठ ने कहा, गुरूवार की सुबह हम आपका पक्ष अकेले में सुनेंंगे और आप भी सुनिश्चत करें कि यह सब सार्वजनिक नहीं होगा।

साल्वे ने कहा था, वह :राव: खुली अदालत में दलीलें रखने मंे कुछ असहज महसूस कर रहे हैं क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे हैं। यह मीडिया के पास तक पहुंचेगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि सुनवाई बंद कमरे मंे की जाए क्योंकि यह अत्यंत गंभीर मामला है।

साल्वे टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा की ओर से पक्ष रख रहे थे। अदालत बातचीत लीक होने के खिलाफ टाटा की याचिका पर सुनवाई कर रही है।

पीठ ने कहा कि वह अतिरिक्त सालिसिटर जनरल का पक्ष भी सुनेगी जो मामले मंे सीबीआई की ओर से उपस्थित हो रहे हैं।

साल्वे ने कहा कि चीजें बहुत रहस्यमयी हो गयी हैं क्योंकि जब बातचीत की रिकार्डिंग का कोई अंश नहीं था तो अप्रैल और मई, 2010 में चुनिंदा तरीके से लीकेज कैसे हुआ।

उन्होंने दलील दी, सीबीआई से अप्रैल-मई, 2010 के पहले दो लीक की जांच करने के लिए कहा जाए।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST