BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार जनता की अदालत में नहीं गलेगी कांग्रेस की दाल : मुलायम
'

जनता की अदालत में नहीं गलेगी कांग्रेस की दाल : मुलायम

PTI

- August,16 2013 8:33 PM IST

यादव ने यहां सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस हमेशा वोट की राजनीति करती रही है। अब जब लोकसभा चुनाव सिर पर आ गया है तो वह गरीबों को अनाज बांटने की बात कर रही है..... खाद्य सुरक्षा विधेयक लाने की बात कर रही है।

उन्होंने कहा, इसी तरह चुनाव में हार का डर देखकर कांग्रेस अलग तेलंगाना राज्य बनाने जा रही है, लेकिन इस सबके बावजूद केन्द्र में न तो कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और न ही भाजपा की । देश में तीसरी ताकत उभर रही है जिसमें सबसे बड़ा दल सपा है। उसके बिना अब कोई सरकार नहीं बन पायेगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस छोटे सूबे बना रही है मगर इससे समस्याएं और गम्भीर होंगी। इससे नक्सली समस्या उभरेगी।

यादव ने कहा कि सपा की जब भी सरकार बनती है तो चुनाव में किये गये वादे पूरे होते हैं। अखिलेश यादव की सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने पांच साल के लिये किये गये ज्यादातर वादे डेढ़ साल से पहले ही पूरे कर लिये हैं।

संबंधित पोस्ट