IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार बांग्लादेश में आम हड़ताल के दूसरे दिन एक व्यक्ति की मौत, 10 अन्य घायल
'

बांग्लादेश में आम हड़ताल के दूसरे दिन एक व्यक्ति की मौत, 10 अन्य घायल

PTI

- August,14 2013 2:15 PM IST

ढाका, 14 अगस्त :भाषा: बांग्लादेश में कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी पार्टी की 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आज दूसरे दिन भी राजधानी ढाका में हिंसा जारी रही, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

जमात ए इस्लामी पार्टी ने खुद को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने वाले अदालत के एक फैसले के खिलाफ आम हड़ताल का आह्वान किया है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमात की छात्र शाखा के कार्यकर्ता की मौत हो गई और टीवी पत्रकार सहित कई लोग उस हिंसा में घायल हो गए जो राजधानी के जतराबाड़ी इलाके में भड़की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने झड़प के बाद संवाददाताओं को बताया, हमने एक युवक को सड़क पर पड़ा पाया, हालांकि जमात की छात्र शाखा शिबिर के कार्यकर्ता घटनास्थल से भाग गए थे। हम उसे मिटफोर्ड अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि जमात ने 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान बांग्लादेश की आजादी का विरोध किया था।

टीवी चैनलों ने देश के अन्य इलाकों में हिंसा की छिट पुट घटनाएं होने की खबरें दी हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST