वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार मानसून की भारी वर्षा से पिछले कुछ दिनों में सब्जियों के दाम अचानक 300 प्रतिशत तक बढ़ गये। हालात यह हो गई कि सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 58 प्रतिशत मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के लोगों ने कहा कि उन्होंने महंगी सब्जियां लेने के बजाय बाजार में तैयार खाद्य उत्पादों को खरीदना बेहतर समझा है।
एसोचैम के सामाजिक विकास न्यास द्वारा दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे, चंडीगढ़, देहरादून, बेंगलुरू तथा अन्य शहरों में मघ्यम एवं निम्न आय वर्ग के 5,000 लोगों के बीच किये गये इस सर्वेक्षण में 82 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सब्जियों के आसमान छूते दाम से उन्हें अपने बजट में कटौती करने पर मजबूर होना पड़ा है।
राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर के थोक भाव जून की शुरआत में 32 रपये से बढ़कर 26 जून को 45 रपये किलो हो गये। इस दौरान खुदरा बाजार में टमाटर 45 से बढ़कर 60 रपये किलो पर पहुंच गया। प्याज का थोक भाव 15 से बढ़कर 18 रपये और खुदरा भाव 20 से बढ़कर 25 रपये किलो हो गया। आलू थोक में 10 से बढ़कर 15 और खुदरा बाजार में 20 से बढ़कर 30 रपये किलो तक पहुंच गया।