पुलिस उपाधीक्षक ममता कल्याणी ने बताया कि सच्चईमठिया गांव निवासी उक्त किशोरी के माता-पिता के गांव से बाहर होने पर उसके अकेले होने का फायदा उठाकर सुधीर कुमार नामक युवक ने बीती रात उससे दुष्कर्म किया।
कल्याणी ने बताया कि आरोपी सुधीर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पीडिता को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।